देश में हलाल प्रोडक्ट को लेकर जारी राजनीति के बीच भारत सरकार कम से कम 15 देशों को हलाल सर्टिफिकेट के साथ मीट निर्यात करने को मंज़ूरी दे चुकी है। सरकार ने इस मामले में नए नियम और शर्तें जारी की हैं। जिसके तहत 15 देशों में हलाल मांस का निर्यात किया जाएगा। केंद्र सरकार ने हलाल मांस और उसके उत्पादों के निर्यात को लेकर बड़ा फैसला लिया है। यह नए नियम और शर्तें 16 अक्टूबर से लागू होंगे। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
नोटिफिकेशन जारी करते हुए विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने कहा कि निर्दिष्ट मांस और मांस उत्पादों को 15 देशों में हलाल सर्टिफिकेशन के रूप में निर्यात करने की इजाजत दी जाती है ।